Gujarat: गुजरात के वडोदरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बुधवार को एक दवा फैक्ट्री में गैस रिसाव की वजह से विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य श्रमिक घायल हो गया।
Highlights:
- गुजरात के वडोदरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई
- बुधवार को एक दवा फैक्ट्री में गैस रिसाव की वजह से विस्फोट हो गया
- हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई
- एक अन्य श्रमिक घायल हो गया।
‘गैस पाइप की रिसाव से हुआ विस्फोट’
इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि वडोदरा जिले के पडरा तालुका के एकलबारा गांव में स्थित फैक्ट्री में तकरीबन दो बजे गैस पाइप से रिसाव की वजह से विस्फोट हो गया। इस बीच तीन श्रमिकों की मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App




