हरदीप सिंह पुरी ने विमान सेवा कंपनियों को फिलहाल बुकिंग शुरू नहीं करने की सलाह दी

Summary :

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विमान सेवा कंपनियों को फिलहाल बुकिंग शुरू नहीं करने की हिदायत दी है।

सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया ने चार मई से चुनिंदा घरेलू मार्गों और 1 जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग शुरू कर दी है।  इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विमान सेवा कंपनियों को फिलहाल बुकिंग शुरू नहीं करने की हिदायत दी है। उन्होंने ट्वीट कर  नागरिक उड्डयन मंत्रालय यह स्पष्ट करता है कि घरेलू या अंतर्राष्ट्रीय (उड़नों) का परिचालन शुरू करने के बारे में अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। विमान सेवा कंपनियों को सलाह दी जाती है कि वे इस संबंध में सरकार के फैसले के बाद ही बुकिंग शुरू करें

इससे पहले दिन में, एअर इंडिया ने कहा था कि चुनिंदा घरेलू हवाई मार्ग पर यात्रा के लिए चार मई और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए एक जून से उड़ानें उपलब्ध होंगी।’’ कोरोना वायरस महामारी के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 25 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी जिसे 19 दिन और बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया। 

कोरोना महामारी : दुनियाभर में डेढ़ लाख से अधिक लोगों की मौत, 22.5 लाख से अधिक लोग वायरस से संक्रमित

Desk Team