कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को राज्यसभा में डॉक्टर, पायलट और उनलोगों को धन्यवाद किया जिन्होंने इस वायरस का बहादुरी से सामना किया। उन्होंने वैश्विक स्तर पर इस वायरस से लड़ने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा की।
हर्षवर्धन ने कहा कि “डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पायलट, एयरलाइंस के कर्मचारी जिन्होंने दुनिया के अन्य हिस्सों से भारतीयों को वापस लाया उनको मैं धन्यवाद करता हूं ।” उन्होंने आगे कहा कि विशेष रूप से उन भारतीयों को धन्यवाद जिन्होंने इस गंभीर स्थिति का सामना किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संक्रमित लोगों को सुरक्षित करने के लिए, देश भर के डॉक्टर सभी जोखिमों को लेते हुए ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उनकी सराहना करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं।
मध्य प्रदेश : फ्लोर टेस्ट मामले में SC का कमलनाथ और स्पीकर को नोटिस, कल होगी अगली सुनवाई
हर्षवर्धन ने कहा कि “मैं आप सभी की ओर से देश के सभी डॉक्टरों और पैरामेडिक्स को धन्यवाद देता हूं।” स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि आईसीएमआर (ICMR) के वैज्ञानिक पूरी दुनिया में इस मोर्चे पर होने वाली हर चीज के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा जहां तक रेट्रोवायरल ड्रग्स का सवाल है, हम उन्हें कुछ मरीजों पर इस्तेमाल कर रहे हैं, हमने दुनिया के संपर्क में रहने के बाद वैज्ञानिक संतुष्टि के बाद मंजूरी दी है।
हर्षवर्धन ने कहा कि हमने अभी अमेरिका में क्लोरोक्वीन पर किए जा रहे कुछ शोधों के बारे में सुना है। मंत्रालय द्वारा नहीं बल्कि आईसीएमआर (ICMR) में काम करने वाले वैज्ञानिकों द्वारा विस्तृत वैज्ञानिक जांच के बाद स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम रोगियों को सर्वोत्तम संभव उपचार देने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। बता दें नोएडा में मंगलवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के 2 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमित लोगों कीख्या सं 128 हो गयी है। वहीं 3 लोगों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



