ज्ञानवापी पर SC में सुनवाई जारी, 26 जुलाई तक सर्वे पर लगाई रोक, एक हफ्ते तक नहीं होगी खुदाई

Summary :

ज्ञानवापी मामले में एएसआई द्वारा किए जा रहे सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10 बजे तब मामले की सुनवाई शुरू हुई तो सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष से सवाल किया कि…

ज्ञानवापी मामले में एएसआई द्वारा किए जा रहे सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई तक रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10 बजे तब मामले की सुनवाई शुरू हुई तो सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष से सवाल किया कि, आप इस मामले को लेेकर हाईकोर्ट क्‍यों नहीं गए ? साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा कि, एएसआई किस तरह से काम कर रही है? कहीं किसी तरह का नुक़सान तो नहीं हो रहा है? सीजीआई ने कहा कि  फिलहाल यथास्थिति रहने दीजिए। जब तक हम इसे सुन न लें, कोई उत्खनन नहीं करें। 
मुस्लिम पक्ष चाहे तो तो एक हफ्ते में हाईकोर्ट जा सकता है
बताया जा रहा है की,  ज्ञानवापी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को जवाब देने के लिए 11:15 बजे का वक्‍त दिया गया। जिसके बाद यूपी सरकार ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। मीडिया र‍िपोर्ट्स के मुताबिक यूपी सरकार ने अपने जवाब में कहा कि, ज्ञानवापी में कोई खुदाई नहीं की जा रही है। अभी तक सिर्फ मैपिंग और वीडियोग्राफी की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा की, परिसर के अंदर एक हफ्ते तक कोई खुदाई नहीं होनी चाहिए। मुस्लिम पक्ष चाहे तो तो एक हफ्ते में हाईकोर्ट जा सकता है। 
SC  ने युपी सरकार से एएसआई के काम के बारे में पूछा
आपको बता दें,  जिला अदालत के आदेश पर आज सुबह सात बजे से एएसआई टीम ज्ञानवापी का सर्वे कर रही है। यह करीब 12 बजे तक चलने वाला है। सर्वे के लिए मुस्लिम पक्ष नहीं पहुंचा है। मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से कम से कम एक हफ्ते के लिए सर्वे पर रोक लगाने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  सुप्रीम कोर्ट ने युपी सरकार से एएसआई के काम के बारे में पूछा है। 

Desk Team