गृह मंत्रालय (एमएचए) ने राज्य सरकारों को कट्टरपंथी तत्वों से खतरे का हवाला देते हुए कांवड़ियों की सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के इनपुट के आधार पर गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के लिए सलाह जारी की है।
रेलवे बोर्ड को भी खतरे को देखते हुए ट्रेनों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, एडवाइजरी के मुताबिक कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाना चाहिए।
अशोक स्तंभ को लेकर अभिनेता प्रकाश राज का केंद्र पर कटाक्ष, पूछा-हम कहां जा रहे हैं…?
आपको बता दें कि 14 जुलाई, गुरुवार से श्रावण की शुरुआत हो चुकी है। श्रावण महीने के पहले दिन से ही देश में कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई। बड़ी संख्या में लोग गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे। कोविड-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद कांवड़ यात्रा हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



