गृह मंत्रालय ने हर्ष मंदर के एनजीओ के खिलाफ CBI जांच की सिफारिश की

Summary :

अमन बिरादरी गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के संथापक लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता हर्ष मंदर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी चंदा (विनियमन) कानून का कथित रूप से उल्लंघन करने के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच की सिफारिश की है।

अमन बिरादरी(एनजीओ) के  संथापक लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता हर्ष मंदर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी चंदा (विनियमन) कानून का कथित रूप से उल्लंघन करने के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच की सिफारिश की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यूपीए सरकार के दौरान सोनिया गांधी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य रहे मंदर ने ‘अमन बिरादरी’ की स्थापना की थी।अधिकारियों ने बताया कि विदेशी अंशदान (विनियमन) कानून के कई प्रावधानों के अवमानना को लेकर एनजीओ के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है।विदेशी चंदा लेने वाले सभी एनजीओ के लिए आवशयक है कि वे एफसीआरए के तहत गृह मंत्रालय में पंजीकरण कराएं। 

Desk Team