गृह मंत्रालय का बड़ा खुलासा : राज्यों को जमात और रोहिंग्या के बीच कनेक्शन की जांच के दिए निर्देश

Summary :

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को चिठ्ठी लिखकर निर्देश दिया है कि तबलीगी जमात और रोहिंग्या के बीच कनेक्शन की जांच की जाए। पत्र में लिखा गया है कि ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि रोहिंग्या मुसलमानों ने तबलीगी जमात के इज्तिमा और अन्य धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लिया था

देशभर में कोरोना का कहर जारी है। वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, खासकर तबलीगी जमात के बाद से देश में कोरोना के मामले और भी  सामने आने लगे हैं। इस बीच, गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को चिठ्ठी लिखकर निर्देश दिया है कि तबलीगी जमात और रोहिंग्या के बीच कनेक्शन की जांच की जाए। पत्र में लिखा गया है कि ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि रोहिंग्या मुसलमानों ने तबलीगी जमात के इज्तिमा और अन्य धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लिया था। ऐसे में इसकी संभावना ज्यादा है कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।
साथ ही गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सभी रोहिंग्या मुस्लिम और उनके परिचितों का भी कोविड-19 टेस्ट होना चाहिए, साथ ही मंत्रालय ने कहा कि इसके संबंध में जरूरी कदम भी उठए जाएं। बता दें, रोहिंग्या कैंप हैदराबाद में भी हैं, तेलंगाना में रहने वाले रोहिंग्या समुदाय के लोगों ने जमात के जलसे में हरियाणा के मेवात में शामिल हुए थे और यही लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में भी शामिल हुए थे। आपको बता दें, रोहिंग्या समुदाय से जुड़े लोग शाहीनबाग में भी गए थे।
बता दें, देशभर में कोरोना  वायरस की चपेट में अबतक कुल 13,835 लोग आ चुके हैं और 452 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही इस वायरस से अबतक कुल 1,767 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

Desk Team