कोलकाता : कोलकाता : पश्चिम बंगाल में अलग-अलग हिस्सों से पिछले 24 घंटो में कोरोना वायरस के संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए हैं। इसी बीच कोरोना से संक्रमित चार मरीजों के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।
प्रमुख सचिव राजीव सिन्हा ने बताया कि इन नए मामलों के बाद राज्य में अब 162 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कोविड- 19 के 210 मामले सामने आए हैं। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर संक्रमितों की संख्या 251 बताई है।


Download Android App
Download iOS App



