हरियाणा की पहलवान साक्षी मलिक इस बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है । दरअसल, साक्षी मलिक ने हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की थी । जिसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया था और एक फोटो शेयर की थी. लेकिन जो फोटो शेयर की गई चार साल पुरानी है। जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं । ट्रोलर्स ने साक्षी मलिक पर टूलकिट गैंग में शामिल होने का आरोप लगाया।
पहलवान विनेश फोगाट ने ट्वीट कर क्या लिखा?
किसानों ने सिर्फ़ अपनी फसलों की एमएसपी मांगी थी। लेकिन क्रूर तंत्र ने उन्हें लाठियां और गिरफ़्तारियां दीं । किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ़्तारी की हम निंदा करते हैं, उनकी जल्द रिहाई हो ।
आंदोलन में शहीद हुए किसान की खबर ने आंखें नम कर दी हैं । पहलवान विनेश फोगाट ने ट्वीट कर लिखा कि किसान नेता गुरमाम चढ़ुनी जी की गिरफ़्तारी की खबर ने काफ़ी निराश किया है ।

किसानों की पगड़ियां पुलिस के बूटों के नीचे रौंदी जा रही हैं- .पहलवान बजरंग पूनिया
गिरफ़्तार बृजभूषण को किया जाना चाहिए था, लेकिन गिरफ़्तार उसे कर लिया गया जो अपनी फसल की एमएसपी की मांग कर रहे ।उत्पीड़क खुला घूम रहा, पर हमारे किसानों की पगड़ियां पुलिस के बूटों के नीचे रौंदी जा रही । पहलवान बजरंग पूनिया ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया । उन्होंने लिखा कि किसान सिर्फ़ अपनी फसल का सही दाम मांग रहे थे, लेकिन बदले में मिली लाठियां और गिरफ़्तारियां । हम सभी पहलवान किसानों के साथ खड़े हैं । गिरफ़्तार किए गए किसानों की तुरंत रिहाई हो।


Download Android App
Download iOS App



