दुनियाभर की कंपनियों में प्रत्येक कर्मचारी की शिफ्ट करीब 9 घंटे की होती है।कर्मचारी को पांच दिन के हफ्ते में 45 घंटे काम करना जरूरी होता है।हालांकि एक कर्मचारी अपनी 9 घंटे की शिफ्ट में 8 घंटे ही काम करता है।जब एक कर्मचारी की शिफ्ट एक हफ्ते में 6 दिन होती है तब उसे 8 घंटे काम करना होता है।वहीं, दिन में 12-14 घंटे काम करने से सेहत पर बुरा असर होता है और हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स बढ़ जाती हैं।एक्सपर्ट मानते हैं काम, नींद और अपने लिए 8-8-8 घंटे का अनुपात होना चाहिए।