Sunita Kejriwal News: झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन रविवार को आयोजित हुआ। तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने इस रैली में हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी की नेत्री सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता की कोई लालसा नहीं थी।
Highlights:
- रांची में आयोजित I.N.D.I.A गठबंधन की रैली में सुनिता केजरीवाल जमकर बरसीं
- कहा- अरविंद केजरीवाल को मुलभुत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा
- केजरीवाल के हर निवाले पर कैमरे की नज़र रखी जाती है
केजरीवाल को स्वास्थ्य सम्बन्धी गम्भीर समस्या
उन्होंने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, उनके खाने पर कैमरे की नजर है। वे शुगर के मरीज हैं। वे पिछले 12 वर्षों से प्रतिदिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं, लेकिन उन्हें जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही है। वे दिल्ली के सीएम को मारना चाहते हैं। वे बहुत बहादुर हैं। वह शेर हैं। उन्हें जेल में भी ‘भारत माता’ की चिंता है।


Download Android App
Download iOS App



