Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर आदिवासियों के कल्याण की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को अपने 60 वर्ष के शासनकाल के दौरान आदिवासी समुदाय से एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला, जो देश का राष्ट्रपति बन सकता था। मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गरीबों के कल्याण के लिये समर्पित है और पूरी ईमानदारी से काम करती है लेकिन कांग्रेस की दुकान में भय, भूख और भ्रष्टाचार ही बिकता है।
बांसवाड़ा में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री बांसवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्रजीत मालवीय के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ”आदिवासी समाज में क्षमता नहीं थी क्या? .. जरा सोचिए कांग्रेस की क्या मानसिकता है। 2014 में आपने इस सेवक को आर्शीवाद दिया। आज इस देश की पहली नागरिक, देश की राष्ट्रपति, आदिवासी समाज की एक बेटी हैं। यही असली भागीदारी है। उन्होंने कहा, ”यही बाबा साहब (आंबेडकर) की ‘स्पिरिट’ है।
यह भी पढ़ें.. इंडिया गठबंधन की रैली में जमकर चली कुर्सियां, आपस में ही भिड़े RJD-कांग्रेस के कार्यकर्ता
कांग्रेस पर बरसे पीएम
उन्होंने कहा, ”आज देखिये देशभर में जिन-जिन राज्यों में आदिवासी आबादी अधिक है वहां कांग्रेस या तो सत्ता से बाहर है या फिर तीसरे चौथे नंबर पर है। कांग्रेस के विरूद्ध यह आदिवासी समाज का आक्रोश है। इस आक्रोश के ठोस कारण हैं, मोदी ने कहा कि तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में पहली बार आदिवासियों के लिये अलग मंत्रालय बनाया गया.. अलग बजट बना था। उन्होंने कहा, ”करोड़ों आदिवासी बेटे-बेटियों में से कांग्रेस को 60 वर्षो में एक भी ऐसा नहीं मिला जो देश का राष्ट्रपति बन सके?” उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसी स्थिर व मजबूत सरकार होना जरूरी है। उन्होंने कहा, ”आज भारत में स्थिर और मजबूत सरकार का होना भी बहुत जरूरी है। एक ऐसी सरकार, जो सरहद की रक्षा कर सके और जरूरत पड़े तो पाताल में भी खोज कर दुश्मनों का सफाया कर सके।


Download Android App
Download iOS App



