इंडिया गठबंधन की रैली में जमकर चली कुर्सियां, आपस में ही भिड़े RJD-कांग्रेस के कार्यकर्ता

Summary :

Ranchi Rally of I.N.D.I.A Alliance: इंडिया गठबंधन की रांची में हो रही रैली में मारपीट होने की खबर आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई है। इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए। Highlights: इंडिया गठबंधन की रैली में जमकर चली कुर्सियां  कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़े  मंच पर मौजूद थे इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता   बताया जा रहा है कि जब गठबंधन के नेता लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर राष्ट्रीय जनता दल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच…

Kalpana soren

Ranchi Rally of I.N.D.I.A Alliance: इंडिया गठबंधन की रांची में हो रही रैली में मारपीट होने की खबर आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई है। इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए।

Highlights:

  • इंडिया गठबंधन की रैली में जमकर चली कुर्सियां 
  • कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़े 
  • मंच पर मौजूद थे इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता

 

बताया जा रहा है कि जब गठबंधन के नेता लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर राष्ट्रीय जनता दल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई।

कुर्सी डंडा लेकर बोले एक दुसरे पर हमला

तभी दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सी, डंडा आदि लेकर टूट पड़े। वहां मौजूद लोगों व सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक कुछ लोग चोटिल हो गए थे। इससे रैली में शामिल अन्य कार्यकर्ताओं के बीच भगदड़ मच गई। लोग भागने लगे। इस दौरान कई लोग जमीन पर गिर पड़े।

इस घटना के पीछे बाहरी लोग – के एन त्रिपाठी

मौजूद लोगों के मुताबिक राजद केे कार्यकर्ताओं की चतरा से इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के गुट से भिड़त हुई है। इस भिड़ंत मेें केएन त्रिपाठी के भाई गोपाल त्रिपाठी का सिर फट गया। उन्होंने कहा कि रैली में 10-15 बाहरी लोग आए थे। उन्हींं लोगों ने अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की। जानबूझकर हमला किया गया।

बता दें, जिस समय यह घटना हुई, उस समय मंच पर इंडिया ब्लॉक के बड़े नेता मौजूद थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News