देश में श्रद्धा मर्डर केस काफी चर्चा में है। ये केस अबतक पूरी तरह से सुलझ नहीं पाया।इस पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल (Swati Maliwal)ने श्रद्धा हत्याकांड मामले (Shraddha Murder Case) को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है। बता दे कि उन्होंने सवाल किया है कि आखिर 2020 में की गई श्रद्धा की शिकायत को क्यों बंद किया गया? इस मामले पर आगे कार्रवाई क्यों नहीं की गई? मालीवाल ने कहा कि जब तक इस देश के सिस्टम इतने खोखले रहेंगे, लड़कियां ऐसे ही मरती रहेंगी।
आफताब देता था श्रद्धा को जान से मारने की धमकी
आपको बता दे कि 23 नवंबर 2020 को श्रद्धा ने आफताब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी इस शिकायत में उसने कहा था कि वह उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करता है। आज उसने मेरी हत्या करने की कोशिश की। वह मुझे धमकी देता है कि वह मेरे शरीर के टुकड़े टुकड़े करके फेंक देगा। वह पिछले 6 महीनों से मेरे साथ मारपीट कर रहा है।
अब इस शिकायत पर उठने लगे है सवाल
इस शिकायत पर अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर क्यों इस शिकायत को बंद किया गया। 2020 का ये शिकायत पत्र सामने आने के बाद मुंबई बीजेपी प्रमुख आशीष शेलार ने महाराष्ट्र पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने पत्र देखा और श्रद्धा ने इसमें कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बात की जांच की जाएगी कि पुलिस ने उस समय कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।


Download Android App
Download iOS App



