Independence Day 2024 : भारत आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने आवास पर झंडा फहरा कर हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लिया।
Independence Day 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 15 अगस्त से एक दिन पहले अपने घर पर तिरंगा फहराया। उन्होंने इसकी तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ”पीएम मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत पूरा देश तिरंगामय हो रहा है। आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले नायकों को याद किया। तिरंगा करोड़ों देशवासियों की एकता, निष्ठा व गौरव का प्रतीक बन अनंत काल तक लहराता रहेगा।”
Independence Day 2024 : अमित शाह ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौरान मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने इतिहास के सबसे क्रूर प्रकरण के दौरान अमानवीय पीड़ाओं का सामना किया, जीवन खो दिया और बेघर हो गए। अपने इतिहास को स्मृति में बसा कर, उससे सीख लेकर ही एक राष्ट्र अपने मजबूत भविष्य का निर्माण कर सकता है और एक शक्ति के रूप में उभर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से इस दिवस को मनाने की परंपरा राष्ट्र निर्माण की ओर उठाया गया मजबूत कदम है।”


Download Android App
Download iOS App



