भारत 24वां देश है, जिसके दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आ रहे हैं। ट्रंप ने तीन साल पहले सत्ता संभाली थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अब तक 23 देशों का दौरा किया है। भारत, दक्षिण एशिया का दूसरा देश है जिसके दौरे पर राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप आ रहे हैं।
ट्रंप अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, कनाडा, चीन, फिनलैंड, इराक, इजरायल, उत्तर कोरिया, फिलीपींस, पोलैंड, सऊदी अरब, सिंगापुर, वेटिकन सिटी और वेस्ट बैंक का दौरा कर चुके हैं।
ट्रंप ने पिछले तीन सालों में बेल्जियम, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड और वियतनाम की दो-दो बार यात्रा की और जापान और युनाइटेड किंगडम का तीन-तीन बार दौरा किया।
बीते तीन सालों में ट्रंप ने सिर्फ फ्रांस का चार बार दौरा किया। ट्रंप के ज्यादातर दौरे पर मेलानिया उनके साथ रहीं।
पिछले दो सालों में मेलानिया और राष्ट्रपति ट्रंप ने दो अमेरिकी युद्ध क्षेत्रों का दौरा किया, जिसमें अमेरिकी सैन्य कर्मी सेवारत हैं। पिछले साल उन्होंने पूर्वी अफगानिस्तान का दौरा किया और एक साल पहले उन्होंने पश्चिमी इराक का दौरा किया।


Download Android App
Download iOS App



