कोरोना महामारी को कम करने की लड़ाई में देश एक अहम उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। हमारा देश आज एक अरब वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने जा रहा है। इस मौके पर देश में जश्न मनाने की तयारी भी चल रही है जिसका आयोजन दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में किया जायगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहा मौजूद रहेंगे और स्वस्थ्य कर्मियों से भी मिलेंगे।
लाल किले से गीत लॉच करेंगे स्वस्थ्य मंत्री
देश में कोरोना के एक अरब टीके लगने के इस मौके पर देश के स्वस्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया दिल्ली में लाल किले से एक गीत लांच करेंगे जिसे जाने माने गीतकार कैलाश खेर ने गाया है। स्वस्थ्य मंत्री गीत के साथ-साथ एक ऑडियो विजुअल फिल्म को भी लांच करेंगे। इस स्वर्णिम अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की भी अपील की है। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी। दिल्ली एयरपोर्ट पर आउटर कवर जारी करेगी स्पाइस जेट
100 करोड़ टीकों का आकड़ा पूरा होने की उपलब्धि में स्पाइस जेट कंपनी दिल्ली एयरपोर्ट पर एक खास तरह का आउटर कवर जारी करेंगी जो कोरोना से लड़ाई में इस उपलब्धि को दर्शाएगा। इस मौके पर देश के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।जनवरी में शुरू हुआ था अभियान
कोरोना को हारने के लिए टीकाकरण अभियान प्रधानमंत्री द्वारा 16 जनवरी को शुरू किया गया था। इस टीकाकरण अभियान में अब तक देश के 70 फीसदी वयस्क लोगों को और देश की करीब 31 फीसदी आबादी को टीके की दोनों डोज लग चुकी है। देश में बुधवार शाम तक टीके की 99.54 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है तथा इस अभियान को शुरू हुए 278 दिन हो चुके है। 

Download Android App
Download iOS App



