देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का ग्राफ नीचे की ओर गिरता जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना के नए मामलों में हो रही गिरावट के चलते देश में अब एक्टिव केस की संख्या 54 हजार 118 रह गई है। वहीं कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में चार हजार से भी केस दर्ज हुए हैं जो 662 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं।
108 लोगों की हुई मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,993 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,29,71,308 हो गई। वहीं, 108 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,15,210 पर पहुंच गई।
98.68 प्रतिशत रही राष्ट्रीय दर
कोरोना वायरस के मामलों में हो रही गिरावट के चलते देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,170 दर्ज की गई जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.68 प्रतिशत है।
मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गयी।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण की दैनिक दर 0.46 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,24,06,150 हो गयी है और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 179.13 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



