राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि भारत समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मालदीव के साथ काम करने और पड़ोसी देश को एक बार फिर से राष्ट्रमंडल में शामिल कराने के लिए शीघ्र मदद को तैयार है।
मालदीव के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सोलिह का स्वागत करते हुये कोविंद ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ दोनों देशों को वैश्विक मुद्दों पर भागीदारी भी बढ़ाना चाहिए।
सभी गरीब परिवारों को मिलेगा नि:शुल्क LPG कनेक्शन, उज्ज्वला योजना के विस्तार की मंजूरी
उन्होंने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन पर तुरंत ध्यान देने और कार्रवाई की जरूरत है। हम इसके प्रभाव को लेकर बेहद चिंतित हैं और विशेषकर मालदीव और अन्य छोटे द्वीपीय देशों के लिए जो इसके प्रति बेहद संवेदनशील हैं।’’
राष्ट्रपति ने कहा कि अपने पहले विदेश दौरे पर और कार्यभार संभालने के एक महीने के भीतर, हमारे देश को चुने जाने पर भारत सम्मानित महसूस करता है।
शाम में राष्ट्रपति भवन में सोलिह के सम्मान में आयोजित भोज में कोविंद ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा दोनों देशों की साझा जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत मालदीव के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च महत्व देता है और एक लोकतांत्रिक, स्थिर, समृद्ध और शांतिपूर्ण मालदीव देखने को ख्वाहिशमंद है।’


Download Android App
Download iOS App



