कोरोना टीकाकरण के मामले में भारत बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर लिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और सार्वभौमिक टीकाकरण अभियान के जरिये तीन करोड़ से ज्यादा गर्भवती महिलाओं और 2.6 करोड़ बच्चों को हर साल टीका दिया जा रहा है।
मिशन इंद्रधनुष 4.0 की शुरुआत
मंत्री ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में डिजिटल माध्यम से सघन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई) 4.0 की शुरुआत की। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि आईएमआई 4.0 के तीन चरण होंगे और 33 राज्यों तथा केंद्र शासित क्षेत्रों के 416 जिलों (आजादी का अमृत महोत्सव के लिए चिह्नित 75 जिलों समेत) में इसका क्रियान्वयन किया जाएगा।
कोविड महामारी के कारण टीकाकरण की गति में कमी आई
मांडविया ने कहा, “भारत दुनिया में सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चला रहा है जहां लगभग तीन करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं और 2.6 करोड़ बच्चों को सार्वभौमिक टीकाकरण अभियान के तहत हर साल टीका दिया जाता है।”मांडविया ने कहा कि कोविड महामारी के कारण टीकाकरण की गति में कमी आई है लेकिन आईएमआई 4.0 इस खाई को भरने का काम करेगा और सार्वभौमिक टीकाकरण की दिशा में दीर्घकालिक लाभ देगा।


Download Android App
Download iOS App



