भारत ने पाकिस्तान के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें उसने सेना पर कश्मीर में नागरिकों के खिलाफ रासायनिक हथियारों का उपयोग करने का आरोप लगाया है।
विदेश विभाग के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पाकिस्तान के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर शुक्रवार को पत्रकारों से कहा,’ हम पाकिस्तान के आरोप को सिरे से खारिज करते हैं। पाकिस्तान ने पहली बार इस तरह का बेतुका, गैर-जिम्मेदाराना एवं आधारहीन आरोप नहीं लगाया है।
श्रीनगर में आतंकी हमला, 2 NC कार्यकर्ताअों की मौत, 1 घायल
रवीश कुमार ने कहा कि भारत, विश्व के किसी भी कोने में किसी भी सूरत में रासायनिक हथियारों के उपोग का घोर विरोध करता रहा है। उन्होंने कहा,’भारत रासायनिक हथियार संधि(सीडब्ल्यूसी) पर हस्ताक्षर करने वाला देश है। वह कहीं भी और किसी के भी द्वारा रासायनिक हथियारों के प्रयोग की कड़ निंदा करता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने सीडब्ल्यूसी में भारत की भूमिका की सराहना की है।’
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बार -बार इस तरह का आधारहीन आरोप लगाता रह है। यह बेहद गंभीर मसला है। पाकिस्तान ऐसा अपने बेतुके आरोपों की तरफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से करता है। पाकिस्तान इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आतंकवाद को पनाह देने के मुद्दे से नहीं हटा सकता।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने गुरुवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आरोप लगाया कि भारत जम्मू-कश्मीर में रासायनिक हथियारों का प्रयोग कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



