भारत, यूएई को 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 250 अरब डॉलर तक ले जाने पर ध्यान देना चाहिए : गोयल

Summary :

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मुक्त व्यापार समझौते ने बड़े अवसर खोले हैं और दोनों देशों के उद्योगों को द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 250 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने पर ध्यान देना चाहिए।

कपड़ा, कृषि, सूखे मेवे, आदि पर यूएई में बाजार शुल्क मुक्त  रहेगा निर्यात
उन्होंने कहा कि व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर भारत और यूएई ने फरवरी में हस्ताक्षर किए थे तथा इसके एक मई से लागू होने की उम्मीद है। उन्होंने यहां कहा, ‘‘हमें अपने लक्ष्यों को फिर से तय करना चाहिए और अधिक व्यापक लक्ष्य पर गौर करना चाहिए, जिसमें यह साझेदारी काम करे। भारत और यूएई को 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 250 अरब अमेरिकी डॉलर तक जाने पर नजर रखनी चाहिए।  समझौते के तहत कपड़ा, कृषि, सूखे मेवे, रत्न और आभूषण जैसे क्षेत्रों के 6,090 सामानों के घरेलू निर्यातकों को यूएई के बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी।
 
Desk Team