भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के बढ़ते मामलों को लेकर शुक्रवार को भारतीय सेना ने दिशा निर्देश जारी करते हुए स्थानीय सैन्य अधिकारी को समूह में एकत्रित न होने की सलाह दी है। बता दें की देश में अब तक कोरोना वायरस के 31 मामले सामने आ चुकें है। और सरकार हर मामले से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
भारतीय सेना मुख्यालय ने सरकार द्वारा जारी विभिन्न सलाह के अनुरूप सीओवीआईडी-19 वायरस से निपटने के लिए तैयारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार स्थानीय सैन्य अधिकारियों को स्थिति के नियंत्रण में आने तक किस भी तरह के गैर-जरूरी सामूहिक समारोहों में शामिल न होने की सलाह दी है।
कोरोना वायरस : दिल्ली में एक और नए मामले की पुष्टि, देश में मरीजों की संख्या 31 पहुंची
साथ ही सैन्य अस्पतालों में स्क्रीनिंग के लिए अलग से OPD और आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएंगे ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके। इसके लिए सैन्य अस्पताल स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर काम करेंगे।’ सेना ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं।


Download Android App
Download iOS App



