अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ट्विटर पर हिंदी में ट्वीट किया, जिसके बाद उनके भारतीय फॉलोवर्स ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ अपने देश में उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि ट्रंप ने भारत आने के पहले हिंदी में ट्वीट किया था, हम भारत आने के लिए तत्पर हैं। हम रास्ते में हैं। कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे।

एक यूजर ने ट्वीट किया, भारत को फिर से महान बनाना Making India Great Again!

उनके एक फॉलोवर ने लिखा, विश्व के सबसे शक्तिशाली देश का राष्ट्रपति माँ भारती की भाषा “हिंदी” में ट्वीट कर रहा है.!
मोदी है तो मुमकिन है.!

हालांकि मीम्स और GIFs के परे कई यूजर्स उनके इस पोस्ट को इस प्रतीक के तौर पर देख रहे हैं कि भारत को विश्व स्तर पर पहचाना जा रहा है।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,जब से देश की कमान यशस्वी पीएम श्री मोदी जी की हाथों में आई हैं, तब से भारत नहीं अब पूरा विश्व भारत के सामने झूकता है! दुनिया का सबसे पावरफुल राष्ट्रपति भारत आने के लिए इतना उत्सुक हैं, यह इतिहास में पहली बार हुआ है! यह सब मोदी जी के कारण ही संभव हुआ है!

दूसरे यूजर ने लिखा, भारत में आपका स्वागत है। 130 करोड़ से अधिक दोस्त आपका स्वागत कर रहे हैं।



Download Android App
Download iOS App



