भारत का Coal स्टॉक उच्च स्तर पर, 58.25 मिलियन टन पहुंचा

Summary :

भारत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि सभी ताप विद्युत संयंत्रों में Coal का स्टॉक 58.25 मिलियन टन के उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जो भारतीय रेलवे द्वारा साइलो लोडिंग के कारण 25 दिनों की खपत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। यह रिकॉर्ड भंडार भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करता है साथ ही गर्मी के चरम महीनों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करता है और आगामी मानसून अवधि के लिए पर्याप्त स्टॉक का आश्वासन भी देता है। बता दें कि भारी वर्षा के कारण कोयला उत्पादन और परिवहन को…

भारत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि सभी ताप विद्युत संयंत्रों में Coal का स्टॉक 58.25 मिलियन टन के उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जो भारतीय रेलवे द्वारा साइलो लोडिंग के कारण 25 दिनों की खपत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। यह रिकॉर्ड भंडार भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करता है साथ ही गर्मी के चरम महीनों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करता है और आगामी मानसून अवधि के लिए पर्याप्त स्टॉक का आश्वासन भी देता है। बता दें कि भारी वर्षा के कारण कोयला उत्पादन और परिवहन को अक्सर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

क्या है साइलो लोडिंग ?

साइलो लोडिंग से का मतलब कोयला को भंडारण और साइलो से सीधे रेलवे वैगनों में लोड करने की प्रक्रिया को दर्शाता है। फ्रंट एंड लोडर या मैनुअल शॉवलिंग जैसी पारंपरिक विधियों का उपयोग करना नहीं दर्शाता है।। साइलो लोडिंग से कोयले का एक समान आकार सुनिश्चित होता है, बिजली संयंत्रों से आने वाले बड़े पत्थरों को कम किया जाता है और वैगनों को होने वाली क्षति कम होती है। प्रतिकूल मौसम की स्थिति से अप्रभावित विश्वसनीय परिचालन संभव होता है।

कोयला मंत्री किशन रेड्डी की बैठक

बता दें कि केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी और केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोयला रसद और परिवहन प्रणालियों की दक्षता की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान साइलो लोडिंग बुनियादी ढांचे में तेजी लाना, कोयला निकासी की गुणवत्ता और गति में सुधार करने में महत्वपूर्ण चर्चा की गई थी।

साइलो इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। साथ ही खदान से लेकर संयंत्र तक सुचारू रुप से संचालन सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालयी समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

Also Read: 1 जुलाई से देशभर में बदले नियम, Pan Card, Train टिकट और TAX रिटर्न में बदलाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।