हैदराबाद से पोर्ट ब्लेयर के लिये उड़ान भरने वाले इंडिगो के यात्रियों को उस समय हाथ पांव फूल गये जब मंगलवार को ए320 नियो विमान अचानक हवा में एक ओर झुक गया। इस मामले में नागर विमानन नियामक ने जांच शुरू की है।
नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस मामले में जांच शुरू की है। मामला इंडिगो के बेड़े में शामिल ए320 नियो विमान से जुड़ा है, जिसमें प्रैट एंड व्हिटनी इंजन लगा है। इनमें पहले भी खामियों की खबरें सामने आ चुकी हैं।
डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमान की हवा में एक ओर झुक जाने पर पायलट उसे वापस संतुलित करने में कामयाब रहा।
इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि पायलट को इंजन में मामूली सी दिक्कत का पता चला है और उसने विमान की पोर्टप्लेयर में सामान्य ‘लैंडिंग’ की।


Download Android App
Download iOS App




