कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीच कोई तुलना नहीं हो सकती और इंदिरा नोटबंदी जैसा ‘तुगलकी निर्णय’ कभी नहीं लेतीं। इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर जयराम रमेश ने कहा, ‘‘ ‘‘कोई तुलना नहीं है। यह बात सही है कि 30 साल बाद किसी को स्पष्ट बहुमत मिला। लेकिन उस स्पष्ट बहुमत का क्या किया गया?
सीबीआई, आरबीआई और दूसरी संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों में हस्तक्षेप किया जा रहा है।’’ जयराम रमेश ने कहा, ‘‘यह बात सही है कि मोदी जी का बीजेपी पर नियंत्रण है, वह सर्वज्ञानी हैं, लेकिन उनकी तुलना इंदिरा जी से नहीं की जा सकती क्योंकि इंदिरा जी अलग तरह की इंसान थीं। वह कभी नोटबंदी नहीं करती क्योंकि यह तुगलकी निर्णय था।’’
कांग्रेस नेता ने BJP पर लगाया आरोप , कहा – Modi सरकार GSPC को दिवालिया घोषित होने से बचा रही है
दरअसल, कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के पर्यावरण एवं प्रकृति से जुड़े नजरिए पर लिखी गई जयराम रमेश की पुस्तक ‘इंदिरा गांधी : ए लाइफ इन नेचर’ के हिंदी संस्करण का सोमवार को विमोचन किया। हिंदी संस्करण ‘इंदिरा गांधी : प्रकृति में एक जीवन’ शीर्षक से प्रकाशित हुआ है। 362 पृष्ठों की इस पुस्तक का प्रकाशन ‘ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस’ ने किया है।


Download Android App
Download iOS App




