मुंबई में एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार को रिलायंस हॉस्पिटल में फोन किया और उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार को मारने की धमकी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने गिरगांव इलाके में स्थित रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक लैंडलाइन नंबर पर तीन से चार बार फोन किया। फोन पर धमकी दिए जाने की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
मानसिक रूप से परेशान लगता हैं व्यक्ति
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा लगता है कि फोन करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
आपको बता दे की अंबानी परिवार के पास उच्च श्रेणी का सुरक्षा कवर हैं, जो परिवार के सुरक्षा में तैनात रहता हैं। अंबानी परिवार का निवास स्थान भी काफी सुर्खियों में रहता हैं। देश के दिग्गज उधोगपतियों को आए दिन धमकी मिलती रहती हैं, गत दिनों पहले ही केंद्र सरकार ने आईबी के इनपुट के आधार पर उधोगपति गौतम अडानी को जेड़ श्रेणी का सुरक्षा कवर प्रदान किया था, जो हर समय अडानी की सुरक्षा में तैनात रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



