इजरायल ने गाजा में हमले तेज किये, हमास के 450 से अधिक ठिकानों पर बमबारी

Summary :

7 अक्टूबर जारी इजरायल हमास युद्ध में अब तक हजारों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इस बीच रविवार (29 अक्टूबर) को इजरायल की सेना ने बड़ा बयान दिया है। इजरायली सेना ने कहा कि वह गाजा पट्टी में अपने जमीनी हमले के साथ तेज हवाई हमले करके आक्रमण बढ़ा रही है। समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसने हमास से संबंधित ठिकानों को निशाना बनाते हुए 450 से अधिक हवाई हमले किए। जिनमें ऑपरेशनल कमांड सेंटर, अवलोकन पोस्ट और एंटी-टैंक मिसाइल लॉन्च पोस्ट शामिल हैं। सेना ने कहा कि उत्तरी…

7 अक्टूबर जारी इजरायल हमास युद्ध में अब तक हजारों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इस बीच रविवार (29 अक्टूबर) को इजरायल की सेना ने बड़ा बयान दिया है। इजरायली सेना ने कहा कि वह गाजा पट्टी में अपने जमीनी हमले के साथ तेज हवाई हमले करके आक्रमण बढ़ा रही है।

समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसने हमास से संबंधित ठिकानों को निशाना बनाते हुए 450 से अधिक हवाई हमले किए। जिनमें ऑपरेशनल कमांड सेंटर, अवलोकन पोस्ट और एंटी-टैंक मिसाइल लॉन्च पोस्ट शामिल हैं। सेना ने कहा कि उत्तरी गाजा पट्टी में मोर्टार शेल से एक इजरायली अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया और आतंकवादियों से उलझते समय एक सैनिक मामूली रूप से घायल हो गया।

दोनों को इलाज के लिए इज़राइल के एक अस्पताल में ले जाया गया। फिलिस्तीनी मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि कुछ हवाई हमलों ने गाजा के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र शिफा अस्पताल को निशाना बनाया, जहां हजारों मरीज या इजरायली बमबारी से आश्रय ले रहे लोग मौजूद थे। गाजा द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हमलों में गाजा में कम से कम 7,703 लोग मारे गए हैं।
इज़रायली नेताओं और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने कहा कि इज़रायल अब गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर जमीनी अभियान की तैयारी कर रहा है।

Desk Team