बहुत सी आवाज एक मिसाल के साथ दिल और दिमाग पर अपना घर बना लेती है। उसमे फिल्म जगत के अभिनेता हो या फिर कोई मशहूर हस्ती जिनको उनकी आवाज से पहचाना जाता है। ऐसी ही एक आवाज अब कभी भी किसी को सुनाई नहीं देंगी। तमिलनाडु के अरियालुर की इसरो वैज्ञानिक वलरमथी का निधन हो गया।
चंद्रयान -3 के काउंटडाउन की गिनती को दी थी आवाज
हर भारतीय को गर्व का क्षण की अनभूति कराने वाले पल चंद्रयान मिशन के लॉन्च से ही जुड़ गए थे। इस मिशन से जुड़ी एक महिला वैज्ञानिक अब इस दुनिया में नहीं रही। चंद्रयान -3 के काउंटडाउन की गिनती को आवाज देनी वाली वैज्ञानिक वलारमथी का हार्ट अटैक से निधन हो गया।
23 अगस्त को हुई थी सॉफ्ट लैंडिंग
तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वाली वलारमथी की मृत्यु रविवार शाम को हो गई थी। उन्होंने अंतिम सांस् चेन्नई में ली। इस वर्ष 23 अगस्त को चांद के उत्तरी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई जिसे हर भारतीय को गौरंविंत किया चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। प्रक्षेपण के समय काउंटडाउन की सुनाई देने वाली गिनती को आवाज वलारमथी ने दी थी।


Download Android App
Download iOS App



