नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने बुधवार को कहा कि मौजूदा संदर्भ में किसी एक देश के लिए समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना लगभग असंभव है और समान विचारधारा वाले देशों को उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए हाथ मिलाना चाहिए।
चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण की वकालत करते हुए उन्होंने कहा, ”हम एक संघर्षपूर्ण वर्तमान में हैं और अनिश्चित भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।
अमेरिकी एडमिरल ने कहा रूस -चीन की प्रगाढ मित्रता चिंता का विषय
नौसेना प्रमुख ‘रायसीना डायलॉग’ में एक संवाद सत्र को संबोधित कर रहे थे, जिसमें अमेरिका की हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल जॉन एक्विलिनो के अलावा जापान और ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस दौरान एडमिरल एक्विलिनो ने रूस और चीन के बीच ”प्रगाढ़ मित्रता” का हवाला देते हुए कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है क्योंकि इसके सुरक्षा निहितार्थ हो सकते हैं।
अमेरिकी कमांडर ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले के मद्देनजर उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) अपनी शक्ति को बढ़ा रहा है। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि हिंद-प्रशांत के लिए इसी तरह के ”मॉडल” का अनुसरण किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



