जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई उपप्रधानमंत्री से बातचीत की

Summary :

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई उपप्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं की इस मुलाकात में समकालीन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

मार्लेस सोमवार से भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं।
जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस से मिलकर खुशी हुई। समकालीन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने के महत्व पर हम सहमत हुए।’

वहीं मार्लेस ने चर्चा को ‘उपयोगी’ बताया। उन्होंने कहा, ‘भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर – ऑस्ट्रेलिया के एक करीबी मित्र से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मजबूत हिंद प्रशांत बनाने की साझा प्रतिबद्धता सहित, हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लेकर उपयोगी चर्चा हुई।’’
पिछले महीने संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन नीत गठबंधन की हार के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी सत्ता में आयी। उसके बाद मार्लेस की यात्रा ऑस्ट्रेलिया से भारत की पहली उच्च स्तरीय यात्रा है।
पिछले कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध प्रगाढ़ हुए हैं। दोनों देशों ने अप्रैल में द्विपक्षीय व्यापार में विविधता लाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Shera Rajput