Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ जारी है।अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा एक खोज और नष्ट ऑपरेशन(SDO) शुरू किया गया।
- Highlights
- जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी
- आतंकवाद की खात्मा के लिए 4,000 से अधिक सैनिकों तैनात
- आतंकवादियों को पनाह देने के संदेह में लगभग 40 लोगों हिरासत में
आतंकी गतिविधियों के संबंध में खोज और नष्ट ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर(Jammu & Kashmir) के उधमपुर में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है उधमपुर-रियासी के डीआइजी रईस मोहम्मद भट ने एक्स पोस्ट में कहा, क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों के संबंध में विशिष्ट इनपुट मिलने के बाद, आज तड़के हमारी पार्टियों द्वारा एक खोज और नष्ट ऑपरेशन(SDO) शुरू किया गया। इसी दौरान पीएस बसंतगढ़ के खनेड़ इलाके में आतंकवादियों के एक समूह के साथ मुठभेड़ हो गई, जो अब तक जारी है।
आतंकवाद की खात्मा के लिए सेना ने 4,000 से अधिक सैनिकों को किया तैनात
उधमपुर(Udhampur) जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों में से एक है, जहां के घने जंगलों में विदेशी आतंकियों के छिपे होने की खबर है। पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर जिलों सहित जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों से आतंकवाद को खत्म करने के लिए, सेना ने 4,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है, इनमें विशिष्ट पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित लोग शामिल हैं। इन जिलों के घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों ने सेना, अर्धसैनिक बलों और नागरिकों के खिलाफ हिट-एंड-रन हमलों को अंजाम दिया है।
उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठकों में आतंकवाद विरोधी रणनीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठकों में आतंकवाद विरोधी रणनीति पर दोबारा गौर किया गया। पुलिस ने आतंकवादियों को पनाह देने, मदद करने या गाइड के रूप में काम करने के संदेह में लगभग 40 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए इन संदिग्धों में से दो ने डोडा क्षेत्र में घात लगाकर किए गए हमलों के दौरान आतंकवादियों के साथ होने की बात कबूल की है।
सुरक्षा बल इन जिलों में आतंकवादियों, उनके जमीनी कार्यकर्ताओं (OGW), समर्थकों और शरण देने वालों को खिलाफ अभियान चला रहे हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



