जावड़ेकर ने कहा- मोदी के नेतृत्व वाली सरकार राजनीतिक आधार पर लोगों से भेदभाव नहीं करती है

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राजनीतिक आधार लोगों या राज्यों के साथ भेदभाव नहीं करती।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राजनीतिक आधार लोगों या राज्यों के साथ भेदभाव नहीं करती।
Corona crisis has adverse impact on media and entertainment industry says  Prakash Javadekar - कोरोना संकट का मीडिया और मनोरंजन उद्योग पर विपरीत असर  पड़ा है: जावड़ेकर
केरल में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं और इसके लाभार्थियों की संख्या का विवरण देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सभी के लिए काम करती है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे। भाजपा के केरल प्रभारी जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र जो कर रहा है उसके लिए राज्य सरकार आभारी नहीं है, लेकिन राज्य के लोग आभारी हैं। जावड़ेकर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम सिर्फ वोट के लिए भारत का विकास नहीं करते हैं। जिन्होंने हमें वोट दिया या वोट नहीं दिया… मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जाति, पंथ, धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करती है। हम सभी के साथ न्याय करते हैं। पात्र लाभार्थियों (महिला/पुरुष) की राजनीतिक पसंद क्या है, यह देखे बिना हम उन तक लाभ पहुंचाते हैं।’’
Welcome 2023 PM Narendra Modi Extended New Year Greetings And Wishes Hope,  Happiness And Lots Of Success | '2023 शानदार हो! यह आपकी सफलता और ढेर सारी  खुशियों से भरा हो', PM
जानकारी के मुताबिक उन्होंने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इसने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों और मध्यम वर्ग के जीवन में बदलाव और सशक्तीकरण सुनिश्चित किया है। उन्होंने केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं का विवरण देते हुए कहा कि केरल में 95 प्रतिशत से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक मुफ्त में टीका लगाया गया है। जावड़ेकर ने केंद्र सरकार की कई अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए यह भी बताया कि पिछले 28 महीनों में कुल 1.5 करोड़ केरलवासियों को प्रति व्यक्ति 140 किलोग्राम मुफ्त राशन मिला है, जबकि 47 लाख से अधिक राज्य के लोग मुद्रा ऋण योजना से लाभान्वित हुए हैं। नेता ने कहा, ‘‘इसलिए, हम जहां भी जाते हैं, केरल के लोग मोदी को धन्यवाद कहते हैं।’’

Desk Team