ओडिशा में जवाद चक्रवात जल्द ही टकरा सकता है। इसी बीच प्रधानमंत्री द्वारा हाई लेवल मीटिंग बुला सभी इंतज़ामों की समीक्षा की गई है। जानकारी के अनुसार बता दें कि 12 घंटे के अंदर चक्रवात तूफान जल्द ही ओड़िशा के तट से टकरा सकता है। इसी दिशा में सारे इंतज़ामों की पुख्ता तैयारी कर ली गई है।
आगे बात करे तो चक्रवात तूफान ‘जवाद’ को लेकर आंध्र प्रदेश में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। विशाखापत्तनम और श्रीकाकुलम जिलों के भी आज और कल स्कूल बंद रहेंगे। वहीं विशाखापत्तनम जिले से 3-4 दिसंबर के लिए लगभग 65 चल रही ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। शनिवार को टकराने वाले तूफान की तैयारियां सरकार द्वारा पहले से की जा रही है।
इसी के चलते राज्यों में अलर्ट भी जारी किया गया है। इस तूफान के बाद की स्थिति से निपटने के लिए नौसेना ने जहाज और हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। जरूरत पड़ने पर थल सेना और वायु सेना की भी मदद ली जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार बताया गया है कि हवा 100 किमी की रफ़्तार से चल सकती है जिसके चलते भारी बारिश को देखा जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



