नकदी समस्या से जूझ रही जेट एयरवेज ने एकोनॉमी श्रेणी के अंतर्गत दो और किराया श्रेणियों में घरेलू मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को मुफ्त भोजन देने की योजना समाप्त करने का फैसला किया है। यह एयरलाइन लागत में कमी के लिए ऐसे कदम उठा रही है। जेट एयरवेज ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि यह संशोधन 21 दिसंबर से बुक होने वाले टिकट और सात जनवरी से होने वाली यात्रा पर लागू होगा।
एयरलाइन घरेलू मार्गों पर उड़ानों के लिये यात्रियों को एकोनॉमी श्रेणी में फिलहाल किराये के पांच विकल्प…‘लाइट, डील, सेवर, क्लासिक’ और ‘फ्लेक्स’ देती है। जेट एयरवेज के अनुसार कि अब ‘लाइट’ और ‘डील’ श्रेणियों के अलावा जेट एयरवेज एकोनॉमी श्रेणी के तहत दो और श्रेणियों ‘सेवर’ और ‘क्लासिक’ में मुफ्त भोजन नहीं मिलेगा।
कोलकाता : जेट एयरवेज की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी दे रहा था यात्री, गिरफ्तार
इस समीक्षा के बाद सम्मनार्थ भोजन एकोनॉमी श्रेणी के केवल उन यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी जिन्होंने ‘फ्लेक्स’ विकल्प के तहत टिकट बुक कराया है। फिलहाल सेवर और क्लासिक श्रेणी के 21 दिसंबर से पहले खरीदे गए टिकटों पर कंपनी मुफ्त भोजन की सेवा जारी रखेगी।


Download Android App
Download iOS App




