जिग्नेश मेवानी ने PM मोदी को कहे अपशब्द बोले ‘नमक हराम’

Summary :

विधायक जिग्नेश मेवानी ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

पटना : गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की “भाजपा हराओ, देश बचाओ” रैली को संबोधित करते हुए जिग्नेश मेवानी ने 9 मिनट का भाषण दिया जिसमें उन्होंने 6 बार प्रधानमंत्री को ‘नमक हराम’ कहकर संबोधित किया।

जिग्नेश ने कहा- यूपी और बिहार के मजदूरों को गुजरात में मारा गया है, लेकिन प्रधामंत्री जी एक लाइन में ये अपील करने के लिए तैयार नहीं कि हे गुजरातियों, यूपी बिहार के लोगों के साथ बदतमीजी बंद करिए। इन नमक हराम को पहचान लीजिये। भाषण की शुरुआत में जिग्नेश मेवानी ने प्रधानमंत्री मोदी को कप्तान कहकर संबोधित किया और कहा कि वह नमक हराम हैं और उनकी सबसे ज्यादा नमक हरामी गुजरात की जनता ने देखी है।

प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए जिग्नेश मेवानी ने कहा कि वह बिहार समेत देश की 130 करोड़ जनता से माफी मांगते हैं कि गुजरात ने ऐसा मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट वाला पीस दिल्ली भेज दिया। इसके बाद जिग्नेश मेवानी ने हाल ही में गुजरात में काम करने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार से आए मजदूरों की पिटाई का मामला उठाया और कहा कि प्रधानमंत्री कितने नमक हराम हैं, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गुजरात में उत्तर भारतीयों की पिटाई हो रही थी, मगर इन नमक हराम की जुबान से एक शब्द नहीं निकला।

Desk Team