अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। बता दें प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने के लिए देविका नगरी उधमपुर में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आज सुबह से ही देविकानगरी के हर कोने में भगवान श्रीराम के गुणगान के बीच शहरवासी प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन हो जाएंगे।
- प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में देविकानगरी हुई राममयी
- शहरवासी प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन
- धार्मिक स्थलों के साथ-साथ लोगों ने अपने घरों में भी मंदिरों को सजाया
उधमपुरवासी खास दिन को दीपावली की तरह मनाएंगे
आपको बता दें इस संबंध में धार्मिक स्थलों के साथ-साथ लोगों ने अपने घरों में भी मंदिरों का सजा रखा है। राम सेवा समिति की ओर से बाड़यां स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंदिर परिसर में साफ सफाई करने के साथ ही मंदिर को सजाया गया। राम सेवा समिति के प्रधान छोटू मगोत्रा ने बताया कि रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के चलते उधमपुरवासियों द्वारा इस दिन को दीपावली की तरह मनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से घरों में पांच दीये जलाने की अपील की है।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते पूरे शहर को सजाया गया
वहीं, दुकानदारों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। आदर्श कॉलोनी स्थित बाबा लाल दयाल मंदिर को भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते सजाया गया है। नगर परिषद की ओर से मंदिरों के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। जिसके चलते मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग की भी साफ सफाई की गई। मंदिर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण के साथ भजन कीर्तन का आयोजन
इसके साथ ही रघुनाथ मंदिर व कारगिल हनुमान मंदिर में भी मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दोनों मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण के साथ-साथ भजन कीर्तन एवं हवन-यज्ञ और लंगर का आयोजन होगा।
गायत्री माता मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया
बता दें रामनगर चौक पर मां भारती हम्यूनिटी ग्लोबल एसोसिएशन व लोगों के सहयोग से गायत्री माता मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। नव दुर्गा सेवा दल की ओर से शिव मंदिर टिकरी में सुबह 10 बजे से लेकर 1:30 बजे तक भजन कीर्तन व भंडारा, जखैनी में पीर बाबा जखैनी में कार्यक्रम, राम मंदिर पंचैरी में कार्यक्रम होगा।


Download Android App
Download iOS App





