JP Nadda का दावा, कहा- BJP हमेशा सच के साथ खड़ी रही, Congress समाज के खिलाफ शरारत करती रही - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

JP Nadda का दावा, कहा- BJP हमेशा सच के साथ खड़ी रही, Congress समाज के खिलाफ शरारत करती रही

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी पार्टी हमेशा सच्चाई के लिए खड़ी रहती है जबकि कांग्रेस हमेशा समाज के खिलाफ कुछ ‘‘शरारतपूर्ण’’ करती रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी पार्टी हमेशा सच्चाई के लिए खड़ी रहती है जबकि कांग्रेस हमेशा समाज के खिलाफ कुछ ‘‘शरारतपूर्ण’’ करती रही है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उनके नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की राजनीति के तहत उन्होंने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और कर्नाटक फोरम फॉर डिग्निटी (केएफडी) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले वापस लिए थे।
मजदूरों के सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित
उन्होंने बुद्धिजीवियों और पेशेवरों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने (भाजपा) यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक जिम्मेदार सरकार हो, एक उत्तरदायी सरकार हो, एक ऐसी सरकार हो जो कार्य करे, एक ऐसी सरकार जो निर्णय ले और एक ऐसी सरकार जो अपेक्षाओं पर खरा उतरे।’’ उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि कर्नाटक में भी मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा पेश किया गया बजट महिला सशक्तीकरण, युवाओं को प्रोत्साहन, किसानों को मजबूत करने और मजदूरों के सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित है।
आज हम सभी जानते हैं कि पीएफआई एक प्रतिबंधित संगठन
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी विचारधारा आधारित है। हम अपनी विचारधारा पर अड़े हुए हैं। हम एक कैडर आधारित पार्टी हैं और हमारी पार्टी के बड़े पैमाने पर समर्थक हैं।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, कमीशन, विभाजन, फूट डालो और राज करो, वोट बैंक और वंशवादी राजनीति में विश्वास करती है और यह सब उसके लक्षण हैं।
पीएफआई के ‘हत्यारे दस्ते’ द्वारा प्रवीण नेट्टारू (युवा भाजपा कार्यकर्ता) की हत्या का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘आज हम सभी जानते हैं कि पीएफआई एक प्रतिबंधित संगठन है। हम सभी पीएफआई की गतिविधियों को जानते हैं, लेकिन यह सिद्धारमैया का योगदान है कि उन्होंने सत्ता में रहते हुए पीएफआई के खिलाफ 175 मामले वापस ले लिए और 1,600 पीएफआई और केएफडी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।’’
समाज के खिलाफ कुछ ना कुछ शरारत करती रही
उन्होंने कहा, ‘‘इसका क्या मतलब है? यह तुष्टिकरण क्यों? आप कानून और व्यवस्था की स्थिति के साथ क्यों खेल रहे हैं? क्योंकि आप वोट बैंक की राजनीति में विश्वास करते हैं।’’ भ्रष्टाचार के बारे में बोलने के लिए सिद्धारमैया और कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने पूछा, ‘‘लोकायुक्त संस्था को किसने हटाया या रोका?
भाजपा अध्यक्ष ने लोगों से उनकी पार्टी को समर्थन देने और मजबूत करने का अनुरोध करते हुए कहा, ‘‘आप हमेशा पाएंगे कि भाजपा सच्चाई के लिए है और कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के खिलाफ कुछ ना कुछ शरारत करती रही है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − six =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।