भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस बीच वह गोरखपुर और कानपुर में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे तथा कानपुर में क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही सात जिलों के जिला कार्यालयों का भी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।
गोरक्षनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे
रविवार को भाजपा मुख्यालय से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार नड्डा 22 नवंबर, सोमवार को दोपहर सवा 12 बजे गोरखपुर के गोरक्षनाथ मंदिर में जनकल्याण की मंगलकामना के साथ पूजा अर्चना करेंगे। दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस के पास चंपा देवी पार्क में गोरखपुर के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे जबकि शाम साढ़े चार बजे गोरखपुर हवाई अड्डे के पास वनटांगिया परिवारों के साथ संवाद करेंगे।
भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे
बयान के अनुसार, नड्डा सोमवार की शाम को ही सवा छह बजे पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ पहुंचेंगे। उनका रात्रि प्रवास लखनऊ में होगा। मंगलवार, 23 नवंबर को वह सुबह सवा 11 बजे सब्जी मंडी, किदवई नगर, कानपुर में बाबा नामदेव गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे और इसके बाद साकेत नगर कानपुर में के क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही सात जिला कार्यालयों का भी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसमें कहा गया है कि दोपहर दो बजे रेलवे मैदान, निराला नगर में कानपुर के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को भी नड्डा संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



