जेपी नड्डा ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस के सहयोग के लिये सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया

Summary :

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के चलते लॉकडाउन के नियमों का पालन करने और लोगों से घरों में रहने की करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया ।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के चलते लॉकडाउन के नियमों का पालन करने और लोगों से घरों में रहने की करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से कुछ ही समय पहले सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में इस संकट के समय लोगों को अपनी पार्टी की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया । साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत हौंसलों के साथ देश बहुत जल्द इस संकट पर विजय प्राप्त करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की, ‘‘ मैं आशा करती हूं कि आप सभी बंद का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे। आप सभी दूरी बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें।”

सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि सबके सहयोग के बिना इस लड़ाई को जीतना संभव नहीं होगा।इसके बाद, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘ धन्यवाद सोनिया जी । अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें । ’’बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की जिसका वर्तमान चरण 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है ।

Desk Team