के. कविता पर ED की कार्रवाई पर बीजेपी का तंज, कहा- ‘सारे भ्रष्टाचारी पकड़े जा रहे हैं बारी बारी…’

Summary :

देश में पिछले कई दिनों से केंद्रीय एजेंसियों का शिकंजा विपक्षी नेताओं पर कसता जा रहा है।इस मुद्दे पर विपक्ष एकजुट होकर मोदी सरकार को घेरने में लगा है।

देश में पिछले कई दिनों से केंद्रीय एजेंसियों का शिकंजा विपक्षी नेताओं पर कसता जा रहा है।इस मुद्दे पर विपक्ष एकजुट होकर मोदी सरकार को घेरने में लगा है। विपक्ष का कहना है कि सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।इसी बीच बीजेपी ने पलटवार किया है।
BRS नेता के कविता दिल्ली पहुंचीं, 11 मार्च को ED के सामने होंगी पेश -  Telangana CM daughter K Kavitha not appear before ED tomorrow Inquiry in  Delhi Liquor Policy Case ntc - AajTak
 बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “जितने क्षेत्रीय दल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उन पर जांच एजेंसियां जब कार्रवाई कर रही हैं, तो वो कभी विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं, कभी इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं, लेकिन जनता के सवालों का उत्तर नहीं दे रहे हैं।उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “सारे भ्रष्टाचारी पकड़े जा रहे हैं बारी-बारी.” उन्होंने ये भी कहा, “के कविता जी, आपको यह जनता को बताना ही होगा कि आपका इंडो स्पिरिट्स से कोई लेना-देना है या नहीं?”
Manish Sisodia lodged in 'VVVIP' ward with 'sevadars, garden, badminton  court', alleges Sukesh Chandrasekhar | Cities News,The Indian Express
इतना ही नहीं गौरव भाटिया ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा, “पिछले दो-तीन दिन में कट्टर बेईमान पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई न्यायालय से राहत नहीं मिली और ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया.” इस मामले में कोर्ट ने कहा कि कस्टोडियल इंटेरोगेशन ऑफ मनीष सिसोदिया इज मस्ट. ये राजनीतिक द्वेष नहीं है।जो शराब घोटाला उन्होंने किया है उसकी जड़ तक जाने के लिए कस्टोडियल इंटेरोगेशन जरूरी है.”

Desk Team