कैलाश विजयवर्गीय कोरोना संक्रमित ,टवीट कर दी जानकारी

Summary :

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज कोरोना संक्रमित हो गए विजयवर्गीय ने टवीट के जरिये यह जानकारी स्वयं दी है।

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज कोरोना संक्रमित हो गए विजयवर्गीय ने टवीट के जरिये यह जानकारी स्वयं दी है। उन्होंने कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वे होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने उनके संपर्क में दो दिनों में आने वाले लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने के लिए कहा है।
पहले भी कई नेता हो चुके हैं संक्रमित  
 तीसरी लहर ने ऐसा कहर बरपाया है कि सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के भी कई नेता कोरोना संक्रमित हो गए हैं।  तीसरी लहर में नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा के साथ वरूण गांधी भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं… वहीं इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके…

Desk Team