मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खामियों को गंभीर मानते हुए कहा कि इस संबंध में कांग्रेस की ओर से निर्वाचन आयोग को लगभग एक सौ पचास शिकायतें की गयी हैं और इन्हें गंभीरता से लेना चाहिए।
श्री कमलनाथ ने मतदान की समाप्ति के बाद देर शाम यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि निर्वाचन आयोग को इन शिकायतों का ठोस निराकरण करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में ऐसा एक भी विधानसभा क्षेत्र नहीं है, जहां मशीन में खराबी की बात सामने नहीं आयी। साथ ही उन्होंने मांग की कि जिन मतदान केंद्रों पर मशीनों में गड़बड़ के कारण तीन घंटे रूका रहा, वहां पर पुनर्मतदान कराया जाना चाहिए।
1984 दंगा मामला : केजरीवाल ने कहा : बड़ी मछलियां खुलेआम घूम रहीं
उन्होंने लगभग 75 प्रतिशत मतदान का जिक्र करते हुए दावा किया कि यह वोट कांग्रेस के पक्ष में गया है और पार्टी 140 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस मतदान के साथ ही चुनाव भी निपट गए और भाजपा भी निपट गयी।
चुनाव के पहले श्री कमलनाथ के वीडियो वायरल होने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता काफी समझदार हो गयी है और वो वीडियो और व्हाट्सएप की राजनीति समझती है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मतदान के बाद ईवीएम पर सख्त निगरानी करेंगे। इसके साथ ही उन्हें चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों से कहा कि वे भी अपना दायित्व बेहतर तरीके से निभाएंगे।
नक्सलियों व माओवादियों को क्रांतिकारी कहते हैं ‘नामदार’ के राजदरबारी : PM मोदी
इसी से जुड़ एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने एक तरह से चेतावनी वाले लहजे में कहा कि सभी को यह याद रखना चाहिए कि ज्ञारह (नतीजे वाली तारीख 11 दिसंबर) के बाद बारह तारीख भी आएगी। उन्होंने दावा किया कि जनता राज्य में बदलाव के पक्ष में है और यह मतदान भी इस बात का द्योतक है।
श्री कमलनाथ ने बताया कि वे पिछले छह सात माह लगातार कार्य कर थक गए हैं, इसलिए कुछ दिन आराम करेंगे। पत्रकार वार्ता में श्री कमलनाथ ने आज मतदान के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर हुयीं गड़बड़यिं के संबंध में वीडियो भी दिखाये।


Download Android App
Download iOS App



