लखीमपुर हिंसा : सिब्बल ने PM मोदी से पूछा-विपक्ष में होते तो कैसी होती प्रतिक्रिया?

Summary :

कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया कि अगर आप विपक्ष में होते तो इस घटना पर आपकी कैसी प्रतिक्रिया होती?

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने सवाल खड़े किए। उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि अगर आप विपक्ष में होते तो इस घटना पर आपकी कैसी प्रतिक्रिया होती? इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा, उन्हें कम से कम “सहानुभूति का एक शब्द” तो बोलना चाहिए।
कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, “लखीमपुर खीरी की भयावह घटना। मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? आपकी ओर से सिर्फ सहानुभूति के एक शब्द की जरूरत है। यह मुश्किल नहीं होना चाहिए।” कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया, “अगर आप विपक्ष में होते तो आप की प्रतिक्रिया कैसी होती? कृपया हमें बताएं।”


गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में गत रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Desk Team