खत्म हुआ Karun Nair का करियर, अब कभी नहीं मिलेगा Team India में मौका, जानिए क्यों?

Summary :

Karun Nair’s Career Over: वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की आगामी IND vs WI सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा हो चुकी है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सलेक्शन कमेटी ने टीम में बड़े बदलाव किये हैं। कुछ फैसले मजबूरी में लिए गए हैं, जबकि कुछ को समय की जरुरत समझा जा रहा है। मगर इन सब के बीच टीम इंडिया के होनहार बल्लेबाज Karun Nair का करियर खत्म होता नजर आ रहा है। करुण को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपकमिंग IND vs WI सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया है। साथ ही अगरकर ने भी उनके हालिया प्रदर्शन…

Karun Nair’s Career Over: वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की आगामी IND vs WI सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा हो चुकी है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सलेक्शन कमेटी ने टीम में बड़े बदलाव किये हैं। कुछ फैसले मजबूरी में लिए गए हैं, जबकि कुछ को समय की जरुरत समझा जा रहा है। मगर इन सब के बीच टीम इंडिया के होनहार बल्लेबाज Karun Nair का करियर खत्म होता नजर आ रहा है।

करुण को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपकमिंग IND vs WI सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया है। साथ ही अगरकर ने भी उनके हालिया प्रदर्शन पर अपनी निराशा जाहिर की है।

Karun Nair’s Career Over: खत्म हुआ करुण नायर का करियर

Karun Nair's Career Over
Karun Nair’s Career Over

2016 में तिहरा शतक जड़कर सुर्खियां बटोरने वाले Karun Nair ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन दिखाने के बाद इसी साल इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में वापसी की। हालाँकि 9 साल बाद वापसी करने के बावजूद करुण कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।

इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 4 मुकाबलों की 8 पारियों में महज एक अर्धशतक बनाया। जो कि टीम में कम्पटीशन को देखते हुए बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं था और अब उन्हें ड्रॉप भी कर दिया गया है।

अजीत अगरकर ने बताई वजह

गुरुवार को स्क्वाड का ऐलान करते हुए अजीत अगरकर ने भी करुण नायर के प्रदर्शन के साथ निराशा जाहिर की। चीफ सलेक्टर ने कहा कि उन्हें करुण से थोड़ी ज्यादा उम्मीद थी। साथ ही अगरकर ने देवदत्त पडीक्कल से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, “देवदत्त पडीक्कल इस समय हमें थोड़ा ज्यादा दे सकते हैं। उन्होंने भारत के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है।”

नायर की वापसी मुश्किल

Karun Nair's Career Over
Karun Nair’s Career Over

Karun Nair के लिए यहां से टीम में वापसी करना वापसी काफी मुश्किल है। वे अब 33 साल के हो चुके हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज में भी मौका नहीं दिया गया। इसे चयनकर्ताओं के इशारे के रूप में देखा जा रहा है। वे अब युवा खिलाड़ियों को अधिक मौका देना चाहते हैं। अगर देवदत्त पडीक्कल वेस्टइंडीज के खिलाफ सफल नहीं होते हैं, तो भी सरफराज खान जैसे युवा खिलाड़ी कतार पर खड़े हैं और अपने मौके का इन्तजार कर रहे हैं।

Also Read: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, नायर का पत्ता साफ तो इस युवा को मिला मौका

Rahul Singh Karki