केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर कहा ये फिल्म नहीं उन कश्मीरी पंडितों की जीवनी है, जिन्होंने कश्मीर में प्रताड़ना झेली है।एक दिवसीय दौरे पर अलवर आए श्री यादव ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश की जनता को यह फिल्म देखनी चाहिए और उस उत्पीड़न को देखकर बेहतर कश्मीर बनाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर में 370 का मामला पेंडिंग था राष्ट्र की भावना वहां खत्म होती जा रही थी।
श्री यादव ने कहा कि सरिस्का में इको टूरिज्म की खासी संभावनाएं हैं सरिस्का देश में सबसे अलग है। इसको और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।सरिस्का में बसे ग्रामीणों की कुछ समस्याएं हैं। वो अलवर उन्हीं मुद्दों के समाधान के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद उनका यहां निरीक्षण पेंडिंग चल रहा था वो आए हैं तो सरिस्का में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। साथ ही रिजर्व से जुड़ अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इसमें सरिस्का को बेहतर करने और बाघों को सुरक्षित रखने जैसे जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी।
भारतीय जनता पार्टी भाजपा को चार राज्यों के चुनावों में मिली जीत पर उन्होंने उन्होंने कहा की जनता ने विकास को वोट दिया है। उन्होंने कहां की देश की जनता अब विकास के मुद्दों का समर्थन करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की जनकल्याणकारी एवं गरीब कल्याणकारी नीतियों से चार राज्यों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। उन्होंने मोदी सरकार की प्रशंसा की। कहा- देश के प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी के नेतृत्व में देश बेहतर काम कर रहा है। आगामी चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनेगी।


Download Android App
Download iOS App



