भाजपा समेत दो पार्टी की नेताओं की हत्या ने केरल के अलप्पुझा जिले में सनसनी पैदा कर ली है। घटना शनिवार और रविवार यानि आज सुबह की बताई जा रही है।केरल के अलझुप्पा में 12 घंटे के भीतर दो नेताओं की हत्या के मामले में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने केरल सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा,’कट्टरपंथी द्वारा बीजेपी लीडर रंजीत श्रीनिवासन की हत्या निंदनीय है। इस तरह की कायराना हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती। सीएम के नेतृत्व में केरल एक गैरकानूनी राज्य बनता जा रहा है।बता दें बीजेपी समेत दो पार्टी की नेताओं की हत्या ने केरल के अलप्पुझा जिले में सनसनी पैदा कर ली है। घटना शनिवार और रविवार यानि आज सुबह की बताई जा रही है।

सनसनीखेज वारदातों के बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। उधर, मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विजयन ने लोगों से अपराधियों के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया है, जो सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, विपक्ष के नेताओं ने घटना के पीछे सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने की बात कही है।
12 घंटे के बाद दूसरा हमला
अलप्पुझा जिले के अधिकारियों ने बताया कि एसडीपीआई के प्रदेश सचिव की हत्या के बाद करीब 12 घंटे बाद बीजेपी के एक नेता की हत्या कर दी गई। इसके बाद रविवार को पूरे अलाप्पुझा जिले में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। केरल में एसडीपीआई के प्रदेश सचिव के एस शान पर शनिवार की रात घर लौटते समय बेरहमी से हमला किया गया।
शान की पार्टी एसडीपीआई ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का हाथ है। पुलिस ने बताया कि शान ने आधी रात के करीब कोच्चि के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि इसके कुछ घंटों बाद रविवार सुबह कुछ हमलावरों ने बीजेपी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के प्रदेश सचिव रंजीत श्रीनिवास के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस को संदेह है कि शान की हत्या के प्रतिशोध में श्रीनिवास पर घातक हमला किया गया. श्रीनिवास बीजेपी प्रदेश समिति के सदस्य भी थे।
हत्या में शामिल 11 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक बीजेपी नेता की हत्या के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कुछ के सीधे तौर पर मामले में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल श्रीनिवास के शव को फिलहाल अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके घर लाया जाएगा। वहीं, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय 38 वर्षीय नेता की भी शनिवार को एक अज्ञात गिरोह ने बेरहमी से हत्या कर दी. एसडीपीआई के राज्य सचिव शान केएस को एक गिरोह ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार डाला।


Download Android App
Download iOS App



