कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को राहुल गांधी का समर्थन किया है कहा कि उनके ब्रिटेन वाले बयान के लिए माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। खड़गे ने कहा कि गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा और केवल लोकतंत्र के बारे में बात की है जबकि प्रधानमंत्री ने विदेशों में कई जगहों पर बात की और देश का अपमान किया।
कांग्रेस ने किया साफ राहुल के बयान पर नहीं झुकेगी
राहुल गांधी के बयान पर मचे बवाल के बीच यह स्पष्ट करने की कोशिश की गई है कि पार्टी इस विषय पर झुकने वाली नहीं है और इस मुद्दे पर आक्रामक होगी और हिंडनबर्ग-अडानी मामले में जेपीसी की मांग को जारी रखेगी।

मोदी के चीन में दिए बयान को लेकर किया पलटवार
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रमुख और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया था, मैं आपको चीन में दिए गए आपके बयान की याद दिलाना चाहता हूं। आपने कहा, पहले आपको भारतीय होने पर शर्म आती थी। अब आप देश का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस करते हैं। क्या यह भारत और भारतीयों का अपमान नहीं था? अपने मंत्रियों से कहें कि वे अपनी यादें ताजा करें!
क्या दिया था पीएम मोदी ने बयान जानें
साउथ कोरिया में आपने कहा था, एक समय था जब लोगों को लगता था कि पिछले जन्म में उन्होंने ऐसा कौन सा पाप किया है जिसके फलस्वरूप उन्होंने भारत में जन्म लिया, क्या इसी को आप देश कहते हैं। पहले देखें कांग्रेस पार्टी को लेक्चर देने से पहले ‘सच्चाई का आईना’! कांग्रेस यह कहकर संसद में व्यवधान के लिए सरकार को दोषी ठहरा रही है कि राहुल गांधी का सदन के बाहर ब्रिटेन में दिया गया बयान कोई मुद्दा नहीं है।



Download Android App
Download iOS App



