Sushil Modi Death: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं में सुशील मोदी एक थे। वह 72 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे।
Highlights
. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी का निधन
. 72 साल की उम्र में निधन हो गया
. कैंसर से पीड़ित थे सुशिल मोदी
Sushil Modi का हुआ निधन
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील(Sushil Modi Death) कुमार मोदी का निधन हो गया है. 72 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के AIIMS अस्पताल में आखिरी सांस ली. पिछले कुछ समय से वो कैंसर से जूझ रहे थे। बता दें कि बिहार की सियासत में सुशील मोदी एक अलग पहचान थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी जोड़ी काफी खास मानी जाती रही है. इस बीमारी के कारण वो पिछले कुछ समय से राजनीति से दूर भी थे। उन्होंने खुद कैंसर से संघर्ष करने की बात कही थी।
Sushil Modi का प्रारंभिक जीवन
सुशील कुमार(Sushil Modi Death) मोदी बिहार में भाजपा के दिग्गज नेताओं में माने जाते रहे। वे कई वर्षों से बिहार की राजनीति में प्रमुख व्यक्ति रहे हैं। सुशील मोदी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में कई बार पद भार किया है।उन्होंने बिहार सरकार में विभिन्न मंत्रिमंडलों के पदों को भी संभाला है। सुशील मोदी को राज्य की राजनीति, वित्त और विकास संबंधी मुद्दों में गहरा रुचि और सक्रिय भागीदारी के लिए जाना जाता है।
प्रारंभिक जीवन और प्रेरणा: सुशील कुमार(Sushil Modi Death) मोदी का जन्म 22 जनवरी, 1952 को बिहार के गया जिले में हुआ था। उनकी राजनीतिक प्रेरणा महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राजनीतिक नेताओं से प्राप्त हुई।
सम्राट चौधरी ने की सुशील मोदी के निधन की पुष्टि
सुशील मोदी के निधन की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करके दी। सम्राट चौधरी ने दुख जताते हुए लिखा कि ‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।’
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।
ॐ शांति शांति pic.twitter.com/IEyMeH2Htt— Samrat Choudhary (Modi Ka Parivar) (@samrat4bjp) May 13, 2024


Download Android App
Download iOS App



